फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cutlet and pawbhaji making in hardoi mela

कटलेट व पॉव भाजी खाकर निर्णायक भी बोले वाह

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
cutlet and pawbhaji making in hardoi mela
हरदोई मेला महोत्सव में व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेतीं वैशाली, प्रतीक्षा व सौम्या के व्यंजनों ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रहे हरदोई मेला महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कई तरह के व्यंजन बनाए। कटलेट व पाव भाजी का स्वाद निर्णायकों को भी खूब पसंद आया।
विज्ञापन

प्रिया सिंह, आयुषी अस्थाना व आलोकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में कुकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें सौम्या गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, वैशाली सिंह, प्रतीक्षा सहित 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कटलेट, कटोरी चाट व पाव भाजी बनाई। निर्णायक मंडल से जुड़ीं पूजा जैन सहित अन्य सदस्यों ने व्यंजनों को चखकर अंक दिए। शाम को मनीष कुमार, अवनीश गुप्ता, प्रिया सिंह के संयोजन में डांस फिनाले हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सोनीक्षी सिंह, वैष्णवी, तेजस्वी, मयंक, अपराजिता, गुनगुन सहित 28 बच्चों ने हुनर दिखाया। प्रस्तुतियां देखकर लोग भी थिरकने लगे। निर्णायक दूरदर्शन के कलाकार राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। आयोजक रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, दीपक कपूर, आयुषी रस्तोगी, आशु गुप्ता, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed