फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cross Bow Championships gold - silver sweep

क्रास बो चैंपियनशिप में गोल्ड-सिल्वर झटके

Sat, 18 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 18 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cross Bow Championships gold - silver sweep

खेल जगत में एक बार फिर जिले के हुनरमंद खिलाड़ियों

विज्ञापन
ने अपना ही नहीं, बल्कि जिले व अपने प्रदेश का नाम भी पूरे भारत देश में रोशन किया है। गाजियाबाद में संपन्न नेशनल क्रास बो रूरल चैंपियनशिप में प्रदेश टीम की ओर से खेल रहे जिले के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड व सिल्वर झटक जिले को गौरवान्वित किया है।

बताया गया कि नेशनल क्रास बो रूरल चैंपियनशिप का आयोजन 16 व 17 जुलाई को गाजियाबाद में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के सारे प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम की ओर से जिले के विशाल का पूर्व में ही चयन हो गया था, तो जूनियर क्रास बो टीम में तुषिता सिंह, आंचल शर्मा व राजकुमार को भी चयनित किया गया था।

जिसके बाद चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्गों में जिले के होनहारों ने ऐसा हुनर दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। प्रदेश टीम को जिले के दो होनहारों ने गोल्ड व सिल्वर पदक दिलाया। सीनियर में विशाल ने गोल्ड तो राजकुमार ने सिल्वर पदक हासिल किया। जिले में वापसी के बाद शनिवार को उनका स्वागत किया गया।

कोच जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने दोनों खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा अन्य जिले के अफसरों व खेल प्रेमियों ने भी जिलाक्रीड़ाधिकारी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed