फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crore received for the road

Hardoi News: शाहजहांपुर को जोड़ने वाले मार्ग के लिए मिले 3.60 करोड़

Sat, 08 Aug 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
crore received for the road
हरदोई। शाहजहांपुर जनपद को जोड़ने वाले पाली-सहजनपुर रामापुर छैया निर्माणाधीन मार्ग के लिए शासन ने 3.60 करोड़ रुपये दिए हैं। 14 किलोमीटर लंबाई वाले इस मुख्य जिला मार्ग पर 54.84 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम कराया जा रहा है। दूसरी किस्त में रुपये मिलने पर काम में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पाली-सहजनपुर रामापुर छैया मार्ग शाहजहांपुर जनपद को जोड़ता है। इससे यह मार्ग जिले को जनपद शाहजहांपुर से भी जोड़ता है। पाली आदि क्षेत्र के लोगों के आने-जाने के साथ ही थोक और फुटकर दुकानदार खरीदारी के लिए भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। करीब 14 किलोमीटर लंबाई में इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कराया जा रहा है। यह काम साल 2023 में शुरू कराया गया था। उस समय निविदा के बाद ठेकेदारों में विवाद के चलते काम करीब दो साल तक फंसा रहा। लोक निर्माण विभाग खंड एक की ओर से शाहजहांपुर जनपद और शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद हाईवे को जोड़ने वाले पाली-सहजनपुर-रामापुर छैया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम का विवाद निपटने के बाद साल 2025 में शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

शासन ने स्वीकृति के समय ही काम कराने के लिए 5.50 करोड़ रुपये दिए थे। विवाद निपटाने के बाद चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कराए जाने से लोगों में बेहतर मार्ग मिलने की उम्मीद जगी है। मार्ग के चौड़ीकरण से सहजनपुर, नांदखेड़ा, रत्नापुर, बसेसिया, कीर्तियापुर, सिमरिया, भैलामऊ आदि गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निर्माणाधीन मार्ग के लिए दूसरी किस्त में रुपये मिलने की जानकारी है। रुपये मिलने से काम में तेजी आने की उम्मीद है। इससे समय से काम भी पूरा होने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed