फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Crop loan will be forgiven '

‘फसली ऋण माफ किया जाए’

Tue, 30 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 30 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
" Crop loan will be forgiven '

भारतीय कृषक दल के प्रमुख सरोज दीक्षित ने कहा कि

विज्ञापन
सूखा व बेमौसम बारिश से किसानों की खरीफ और रबी की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। किसान कर्जे और जीवन यापन की समस्याओं से कराह रहा है। ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से किसानों का फसली ऋण माफ करते हुए नई फसलों की बुआई आदि के ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना चाहिए।
 
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ धरना देते हुए भाकृद प्रमुख दीक्षित ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित प्रत्येक किसान परिवार को समुचित फसली मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों के हितों के लिए हर स्तर पर धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

इससे पहले कवि वेदवृत बाजपेयी ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने वालों को चेत जाने की चेतावनी देेते हुए कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा देश खुशहाल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कृषि उपजों का समुचित मूल्य, कृषि उपजों को अनिवार्य बीमा संरक्षण एवं बीमा संरक्षण भूमिहीन किसानों, बंटाईदार सहित सभी तरह के किसानों तक पहुंचाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि देश में किसानों के हितों के लिए व्यापक संरक्षण एवं उदार नियमों को बनाए जाने की आवश्यकता है, पर दुर्भाग्य है कि किसान दो रुपये किलो आलू बेंचने पर विवश होता है और वही आलू कंपनियाें द्वारा चिप्स के रूप में 2 सौ रुपये किलो बेंचा जाता है। इस मौके पर श्यामाकांत दीक्षित और दीपक शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed