{"_id":"58c2ea024f1c1b8322dc603b","slug":"youth-was-axed-in-electoral-swords","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मारी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मार दी। गांव के चार लोगों ने घर से खींचकर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह खून से लथपथ हो गया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ललौली गांव निवासी छोटेलाल (45) खेती करता है। छोटेलाल का गांव निवासी सुशील, सुनील हरिश्चंद से प्रधानी की रंजिश चल रही थी। छोटेलाल गुरुवार शाम सात बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। उसी समय सुशील मौके पर आकर उससे गालीगलौज करने लगा। जिससे दोनों में विवाद शुरू हो गया । विवाद बढ़ने पर सुशील के भाई सुनील हरिश्चंद समेत चार लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए।
विज्ञापन
हमलावरों ने छोटेलाल को दरवाजे से खींच लिया। सुशील ने कुल्हाड़ी छोटेलाल के सिर पर मार दी। कुल्हाड़ी लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। उसेे जमीन पर गिरता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के बेटे विमलेश की तहरीर पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन