फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man suicide on his marriage day

शादी की सुबह जिंदगी को अलविदा कह गया युवक

Sun, 21 Apr 2019 11:23 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
young man suicide on his marriage day
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरवा पुरवावां में शादी की सुबह ही युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों घटना की कोई वजह नहीं बताई है। पुलिस को भी जानकारी नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरवा पुरवावां निवासी शैलेंद्र (24) पुत्र सत्यपाल दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसकी शादी मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांई बगदाद निवासी युवती के साथ तय हुई थी। 17 अप्रैल को तिलक हो गया था। रविवार को शैलेंद्र की बरात जानी थी। रविवार सुबह सात बजे शैलेंद्र ने गांव स्थित अपने पुराने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब काफी देर तक शैलेंद्र नजर नहीं आया और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन पुराने मकान पहुंचे तो शैलेंद्र का शव देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शैलेंद्र माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी एक छोटी बहन भी है। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


रिश्तेदार रह गए सन्न
मल्लावां (हरदोई)। रविवार को शैलेंद्र के लगभग सभी रिश्तेदार उसके घर आ गए थे। शनिवार रात ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए गए थे, लेकिन कौन जानता था कि सुबह होते-होते शैलेंद्र जिंदगी को यूं विदा कह जाएगा। सुबह सात बजे शैलेंद्र का शव मिलने पर रिश्तेदार भी सन्न रह गए। परिवार में मनाई जा रही खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना के कारणों की जानकारी शैलेंद्र के करीबियों को है, लेकिन फिर भी पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर देना कई सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed