{"_id":"5b4ce0b04f1c1b44748b5237","slug":"young-man-return-from-wife-house-and-died-in-mysterious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
hardoi
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मोर्चरी हाउस में गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मझिला थाना क्षेत्र में रविवार शाम ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के ताऊ ने ससुरालियों पर पत्नी को न भेजने और भतीजे को कुछ खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पिस्तियां निवासी राहुल (23) पुत्र सत्यपाल की रविवार देर शाम हालत खराब हो गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले उसकी सांसें थम गईं। मृतक के ताऊ जगमोहन ने बताया कि उसके भतीजे की शादी एक साल पूर्व बेहटा गोकुल कस्बा निवासी रामशंकर की पुत्री नीलू के साथ हुई थी। नौ जुलाई को वह साले मुन्ना की बारात में शामिल होने पत्नी के साथ गया था। वापसी में पत्नी साथ नहीं आई। रविवार सुबह राहुल पत्नी को लेने ससुराल गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा और अभद्रता की। उसको कुछ खिला दिया। शाम को राहुल घर पहुंचते ही दरवाजे पर गिर गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के साले मुन्ना ने युवक के परिजनों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मझिला थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन