{"_id":"57d5a91a4f1c1ba83031d01b","slug":"tte-drunk-on-charges-of-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई पर नशे में अभद्रता का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीटीई पर नशे में अभद्रता का आरोप
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात टीटीई ने रविवार को नशे की हालत एक युवक और उसके साथियों के साथ अभद्रता की। टीईटी ने युवक को धमकाया और उसक ा मोबाइल व रुपये छीन लिए। पीड़ित ने टीटीई की महकमे के अधिकारियों से शिकायत क ी और आरपीएफ प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
हरदोई रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह लगभग 10 बजे एक टीटीई मुसाफिरों से नोकझोंक हो गई। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर नौसाद पुत्र शौकत अली, संदीप कुमार, रेवती पुष्कर, दिव्यांशू सिंह और नितेश शर्मा उधर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि टीटीई ने उक्त लोगों को रोक लिया,और रौब झाड़ने लगा। इस पर नौसाद ने उसका विरोध किया। आरोप है कि टीटीई ने नाराजगी दिखाते हुए नौसाद का मोबाइल और 290 रुपये भी ले लिए। नौसाद और उसके साथियों ने टीटीई पर नशे की हालत में अभद्रता करने और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत स्टेशन अधीक्षक से की।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरपीएफ प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि यदि टीटीई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएंगे। आरपीएफ प्रभारी बचे सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच करा रहे हैं। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित टीटीई के खिलाफ क ार्रवाई करेंगे।
क्या बोले जिम्मेदार
युवक और उसके साथियों ने एक टीटीई के नशे की हालत में अभद्रता करने और रुपये छीनने की शिकायत की थी। कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित टीटीई के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
रामरतन सिंह
स्टेशन अधीक्षक