फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three lakh rupees from Rice Mill owner in Sandila

संडीला में राइस मिल मालिक से तीन लाख की टप्पेबाजी

Fri, 14 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 14 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees from Rice Mill owner in Sandila
राजकुमार उर्फ भल्ले अग्रवाल - फोटो : amarujala

संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा की शाखा में रुपये जमा करने गए राइस मिल मालिक से 2,90,000 की टप्पेबाजी हो गई। मिल मालिक  भाई और भतीजे के साथ बैंक में रुपये जाम करने गए थे। टप्पेबाज ने कार की टंकी से डीजल निकलना बताया। वह लोग नीचे उतर कर टंकी देखने लगे। इसी दौरान टप्पेबाज ने कार में रखा रुपयों का बैग पार कर दिया। मिल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र मोहल्ला सदर बाजार निवासी राजकुमार उर्फ भल्ले अग्रवाल के बालाजी राइस प्रोडक्ट के नाम से दो धान मिल और एक ईंट-भट्ठा है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से संडीला गए थे। उनके साथ भाई श्रीकृष्ण, भतीजा अमित भी था। गाड़ी चालक वीरेद्र चला रहा था।
विज्ञापन


करीब 11:35 बजे वह संडीला कस्बा की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने पहुंचे थे। वह लोग गाड़ी से उतरते इससे पहले ही एक युवक कार के पास आया और टंकी से डीजल निकलने की बात कही। इस पर चालक समेत सभी लोग नीचे उतरे और टंकी की जांच की तो डीजल टपकता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गाड़ी में देखा तो रुपयों का बैग नहीं दिखा। राजकुमार के मुताबिक उन्हाेंने उसे युवक को हाईवे पर कछौना की तरफ पैदल भागते देखा। इस पर उन्होंने वीरेंद्र से गाड़ी से युवक का पीछा करने को कहा। राजकुमार ने बताया कि वह युवक की तलाश में कछौना तक गए लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

इसके बाद राजकुमार दोपहर 1:50 बजे संडीला कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी के फुटेज दिखवाए। जिसमें एक युवक तेजी से डिवाइडर पार करता दिखाई दिया। फुटेज में युवक का चेहरा नहीं दिखा।


उनका कहना है कि  भाग रहा युवक ही रुपयों का बैग ले गया है। राजकु मार की तहरीर पर पुलिस ने टप्पेबाजी में मामला दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर बैंक पहुंचकर पड़ताल की थी। बताया कि बैंककर्मियों ने करीब दो साल से उनके खाते से रुपयों का लेन-देन नहीं होने की बात कही है। कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed