फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three and a half million people report swindle

ढाई लाख की ठगी में तीन लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 01 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 01 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three and a half million people report swindle
court - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। टड़ियावां थाने में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को तीन के खिलाफ धोखाधड़ी कर 2,50000 रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद व सहारनपुर जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुकेश कटियार ने 29 अप्रैल 2016 को अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें नई दिल्ली के नटेला इंडस्ट्रियल एरिया निवासी संजीव कुमार, गाजियाबाद लोनी थाना के कस्बा बलराम नगर के डी-65 निवासी राहुल सिंघल और अतुल दुबे निवासी निकट अमूल डेयरी शारदानगर सहारनपुर पर आरोप लगाया था। पीड़ित ने अदालत क ो बताया था कि आरोपियों ने कुछ सामान देने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 2,50000 रुपये लिए थे। रुपये देने के बाद तय शर्त के अनुसार उसे सामान नहीं मिला और रुपये मांगने पर धमकाया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ ठगी क ी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। देहात क ोतवाली के मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी श्याम सुंदर और पुत्ती लाल को दो नवंबर को जमीन बेची थी। आरोपियों ने बैनामा के  समय रुपये नहीं दिए। उसके बैनामा करने के बाद रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया और उसे धमकाया। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 देहात कोतवाली में नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पचकोहरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी थी। जिसमें लोनार थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी अरुण कुमार पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर रुपये लौटाने को कहने आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


देहात क ोतवाली में कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी शब्बीर ने 5 अगस्त 2016 को अदालत में मुकदमा कि या था। जिसमें  इशयाक पुत्र उच्चा पत्नी तामीन, सुब्बी पत्नी भदैवा और नौसाद पुत्र अच्छू निवासी अलीशाबाद थाना टड़ियांवा पर 20 हजार रुपये धोखाधड़ी कर लेने का आरोप लगाया था। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 बेनीगंज क ोतवाली में कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी रमेश कुमार द्विवेदी पुत्र बालक राम ने फरवरी 2016 में अदालत में मुकदमा किया था। जिसमे अतरौली थाना क्षेत्र के सिटकहना निवासी सुरेंद्र पुत्र श्याम सुंदर, सुभाष पुत्र राम विलास और बिलग्राम कोतवाली के ललौली गांव निवासी दीपू व कल्लू पुत्र सत्येंद्र पर आरोप लगाया था। बताया था कि आरोपियों घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए। कोतवाल कैलास प्रसाद याद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed