{"_id":"56fd77b54f1c1b184bf00112","slug":"three-accused-of-robbery-and-theft-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। शहर में चोरी व लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम शहर कोतवाली पुलिस बिलग्राम चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली की कसरावां के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीन बदमाशों को दौड़ा कर धर दबोचा। उनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद हुूआ।
विज्ञापन
38 सौ रुपये, चोरी किए गए 17 अंडर वियर, 25 बनियान, तीन डिब्बे जकी बनियान, चार जकी अंडर वियर और एक मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों में दो पर 25-25 सौ रुपये का इनाम घोषित है। पकड़े गए बदमाश लाखन पर शहर व कोतवाली देहात में विभिन्न मामलों के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं आजाद के ऊपर भी दोनों थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। जितेंद्र पर शहर कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र में नानकगंज के पास ट्रक चालक से लूट गया मोबाइल भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि बदमाशों के गिरफ्त में आने से शहर में अपराध पर अंकुश लगेगा।