फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves broke the locks of two houses

चोरों ने दो घरों के तोड़े ताले

Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of two houses
चोरी - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों के जेवरात चुरा ले गए। इनमें एक शिक्षक तो दूसरा कलेक्ट्रेट कर्मी के घर को निशाना बनाया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड पर ठेकेदार राजेश तिवारी का मकान है। उसकी दूसरी मंजिल पर प्राथमिक विद्यालय शंकर बक्श पुरवा के शिक्षक सुनील यादव किराए पर रहते हैं। होली के कारण वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव पालपुर चले गए थे। शुक्रवार की रात चोर दो कमरों के ताले तोड़ कर सेफ व बक्शे का खंगाला और बाहर का ताला लगाकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह शिक्षक के पहुंचने पर चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर एक जोड़ी सोने के झाले, दो जोड़ी झुमकी, सात अंगूठी और 25 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा निवासी गौतेंद्र कलेक्ट्रेट मेें कर्मचारी हैं। होली में वह अपने पैतृक गांव फर्दापुर चले गए थे। शुक्रवार की रात चोर ताला तोड़ कर छोटे भाई की पत्नी के कमर बिछुआ, तीन अंगूठी, मांग बेदी, पायजेब, मझिले भाई की पत्नी की तीन अंगूठी, मांग बेदी, पायजेब, कमर बिछुआ और उनके घर से सोने का हार, पायल, सोने की चेन, अंगूठी और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घर पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। शहर कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed