{"_id":"578a754f4f1c1b3c3213d547","slug":"the-rape-of-a-girl-of-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष की बालिका से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वर्ष की बालिका से किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। अतरौली थाना क्षेत्र में घर के बाहर से उठाकर दो साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं।
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कोई उसे उठा ले गया। बच्ची के लापता होने पर परिजनों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
परिजन बालिका की खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच एक बच्ची नहर किनारे बदहवाश पड़ी होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को गांव लाए। इसके बाद पिता और ग्रामीण थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने से उन्हें भगा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक चरन सिंह, डीएम और 1090 हेल्प लाइन पर शिकायत कराई गई लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस संबंध में अतरौली के एसओ का कहना है कि शिकायत लेकर कोई नहीं आया था। अन्य लोगों से घटना की जानकारी मिली है। पता चला है कि परिजन बच्ची को इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं।