फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The farmer carried 27 thousand from the account

किसान के खाते से उड़ाए 27 हजार रुपये

Wed, 18 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 18 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The farmer carried 27 thousand from the account
क्राइम - फोटो : logo

पिहानी (हरदोई)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की पिहानी शाखा से किसान के खाते से 27 हजार रुपये निकल गए। पासबुक पर इंट्री करवाने पर धोखाधड़ी का पता चला। उसने कोतवाली पहुंच कर मामले में शाखा प्रबंधक व बैंक अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम अंगनेपुरवा थाना मझिला निवासी जहूर ने दी तहरीर में बताया कि उसने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा पिहानी में खाते से 15 मार्च 2016 को सात हजार रुपये निकाले थे। यह रकम निकलने के बाद उसके खाते में 27869 रुपये बचे थे। इसके बाद उसने 25 अप्रैल 2016 को खाते में पैंतीस हजार रुपये और जमा किए थे। 2 मई 2016 को वह पासबुक पर इंट्री कराने गया तो पासबुक पर 18 मार्च को पंद्रह हजार रुपये, 21 मार्च को दस हजार रुपये व 22 मार्च को दो हजार रुपये की निकासी दिखाई गई।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि उसके खाते से 27 हजार रुपये बैंक प्रबंधक और अधिकारी की मिली भगत से निकाल लिए गए हैं। एक प्रार्थनापत्र शाखा प्रबंधक को दिया था, जिस पर उसके साथ अभद्रता की गई। बार- बार नई तारीख पर उसे दौड़ाते रहे और बहानेबाजी कर रहे हैं। पीड़ित गरीब किसान ने पुलिस से मामले की पूरी जांच व दोषियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि कार्य अधिक होने के कारण जांच में देरी हो रही थी। जांच के बाद ही इस बाबत कुछ कहा जा सकता है। कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed