{"_id":"58124ba84f1c1b2f77bc4f08","slug":"the-death-of-the-young-man-married-a-month-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक महीने पहले युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के एक महीने पहले युवक की मौत
अमर उजाला/हरदोई
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के खिड़किया निवासी युवक की सांडी तिराहे के पास लोडर की टक्कर से मौत हो गई। युवक का 25 नवंबर को तिलक व 30 को बारात जानी थी। युवक बाइक से कस्बा के एक मिल से ट्रक लेने जा रहा था। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़किया निवासी राजेंद्र प्रसाद के तीन बेटों में शिवम (22) सबसे छोटा था। बड़ा भाई राजू आर्मी में है, उससे छोटा श्यामजी पिता के साथ मिठाई की दुकान पर बैठता है। शिवम कस्बा में संचालित एक चावल मिल में ट्रक चलाता था। राजू व श्यामजी की शादी हो गई थी। शिवम की शादी कन्नौज में तय थी। 25 नवंबर को तिलक और 30 को बारात जानी थी। गुरुवार सुबह वह घर से बाइक पर चावल मिल जाने के लिए निकला था।
सांडी तिराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम के सिर में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, हादसे की बाद चालक लोडर समेत भाग गया। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की तरफ से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।