{"_id":"591f453f4f1c1bc213f22824","slug":"ten-thousand-rupees-robbed-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर मजदूरों से दस हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारकर मजदूरों से दस हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 20 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों के हमले से घायल मजदूर रामनाथ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के उवैसपुर गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर दो मजदूरों से दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने फायरिंग भी की, ग्रामीण के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। मजदूर लखनऊ से काम करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के काईमऊ निवासी रामनाथ (38) लखनऊ मजदूरी करने गया था। साथ में थाना क्षेत्र के बरबटापुर निवासी रामकृपाल भी गया था। गुरुवार क ो दोनों रोडवेज से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे वल्लीपुर उतर कर पैदल अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
उवैसपुर गांव के करीब पहुंचे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार करीब छह बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने मजदूरों को मारपीट कर उनके पास से रुपये लूट लिए। रामनाथ के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस पर दोनों ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर उवैसपुर के ग्रामीण मदद को पहुंचे। ग्रामीणों को देख बदमाशों ने भागने की प्रयास किया। कुछ दूर भागने के बाद बदमाशों की एक बाइक बंद हो गई। ग्रामीणों को नजदीक आता देख बदमाशों ने फायरिंग चालू कर दी।
बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर एसओ राकेश सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायल रामनाथ को सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों के आने पर भागते समय बदमाश सुरसा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।
शुक्रवार को रामनाथ की तहरीर पर सुरसा थाने में पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद बाइक बघौली के केशवान गांव निवासी युवक की है। कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।