{"_id":"6b0b3bcabdf638d5c10f6d85","slug":"tent-house-operator-dies-in-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-161324-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में टेंट हाउस संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में टेंट हाउस संचालक की मौत
विज्ञापन
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत चुरेब चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंट हाउस संचालक नरसिंह चौरसिया (33) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। भाटपार निवासी नरसिंह चौरसिया पुत्र रामदास चौरसिया टेंट हाउस का संचालन करते थे। परिजन के मुताबिक, शुक्रवार रात वह मनियरा स्थित एक ढाबे पर भोजन करने गए थे। वहां से घर लौटते समय चुरेब चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार, नरसिंह चौरसिया मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। गांव में धार्मिक आयोजन, भंडारे और जरूरतमंद परिवारों के मांगलिक कार्यक्रमों में वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते थे।
खासकर गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद के लिए आगे रहते थे। उनके व्यवहार और सामाजिक सहयोग के कारण गांव में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके असामयिक निधन की खबर से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
नरसिंह अपने पीछे माता- पिता और एक पुत्र छोड़ गए हैं। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन से भाटपार गांव में शोक का माहौल है। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है