फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager killed by brick

सांडी में किशोर की ईंट से कूंचकर हत्या

Mon, 20 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 20 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed by brick
किशोर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सांडी। थाना क्षेत्र के छितरामऊ गांव में रविवार रात किशोर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव गर्रा नदी किनारे पड़ा मिला। दोनों हाथों में रस्सी से बांधने के निशान थे और उसके शरीर पर सिर्फ कच्छा, बनियान था। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के छितरामऊ गांव का पंकज कुमार (16) पुत्र रनपाल रविवार सुबह गांव में चल रही भागवत कथा सुनने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर ताऊ रनवीर ने ग्रामीणों के साथ गांव और जंगल में उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों को उसका शव गर्रा नदी के किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि पंकज का चेहरा और सिर ईंट से कुचला था। उसके दोनों हाथ में रस्सी के बांधे जाने के निशान थे। उसके शरीर पर केवल कच्छा और बनियान था जबकि वह घर से पैंट शर्ट पहनकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताऊ ने बताया कि लोगों ने पंकज को कथा स्थल पर 12 बजे तक देखा था। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसका पिता रनपाल गुड़गांव में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। दो भाइयों में सबसे छोटा पंकज बंबटापुर गांव के शिशुपाल सिंह विद्यामंदिर में कक्षा नौ में पढ़ता है। एसओ अल्ताफ अंसारी ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed