{"_id":"5ce2f3c0bdec2207476e2f3a","slug":"scooty-rider-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
Tue, 21 May 2019 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव मार्ग पर स्कूटी सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के पहाड़पुर निवासी सुभाष दुबे (50) पुत्र आत्माराम की रिश्तेदारी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतौथा में है। भांजी के पति नन्हें के साथ सुभाष को 26 मई को तीर्थयात्रा पर रामेश्वरम जाना था। इसके लिए वह सोमवार देर शाम स्कूटी से मैनपुरी से सतौथा जा रहे थे। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। उनके पास मिले मोबाइल फोन में आखिरी नंबर नन्हें का डायल था। पुलिस ने इसी नंबर पर सूचना दी, तो रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन