{"_id":"58daa3a34f1c1b6b3a63dd38","slug":"sadak-durghatna-me-sat-log-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सात लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में सात घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों के सिर में गंभीर चोटे आईं हैं। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोतवाली शहर के अब्दुलपुरवा निवासी शिव शंकर (32) मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेनीगंज कोतवाली के वाजिदपुर निवासी बलवीर की पत्नी मीना देवी (35) को घर के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
उधर, अरवल थाना क्षेत्र के धनियामऊ निवासी बृजेश (35) मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरियावां थाना क्षेत्र के पूरा बहादुर निवासी आनंद स्वरूप मंगलवार को बाइक से अपनी पौत्री आरती बाजपेई (18) और गांव निवासी श्याम मोहन (25) बाइक से हरदोई जा रहे थे।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र में कस्बा के बर्बाटापुर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आरती और श्याम मोहन घायल हो गया। बाइक चला रहा श्याम मोहन हेलमेट नहीं लगाए था। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहांसे डॉक्टरों ने आरती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिलग्राम थानाक्षेत्र में मंगलवार दोेपहर कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुरवा निवासी आशीष (28) अपनी छोटी बहन को दिव्या को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए उसे बाइक से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया जफरपुर स्थित परीक्षा केंद्र ले जा रहा था।
रास्ते में सांडी रोड पर एलआईसी कार्यालय के पास उसकी बाइक में सामने से पिकअप डने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष व उसकी बहन दिव्या घायल हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया ।