{"_id":"18c5c22e2bb2ae96576f1aadac2dde3a","slug":"roadways-bus-collision-killed-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-हरदोई मार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक का टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लखनऊ
रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
सीओ ने पहुंच कर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया।
ग्राम कोड़वा निवासी श्यामलाल (45) पुत्र सुमेर अपने साथी विजय (20) पुत्र राजाराम निवासी नीर के साथ शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से सिंधुआमऊ से घर लौट रहे थे। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर लालपालपुर चौराहे के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि
उसका विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हरदोई-लखनऊ राज मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर भारी वाहनों की लाइन लग गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी रामलाल राय ,शहर
कोतवाली नागेश मिश्र, देहात कोतवाली प्रभारी नरेश चंद्र जौहारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण नहीं मानें। इस पर पूर्व पालिकाध्यक्ष फखरूल इस्लाम फक्कन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का
आश्वासन दिया। इस पर करीब एक घंटा बाद जाम खुला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।