{"_id":"58f3b3484f1c1b1874470c08","slug":"reports-on-seven-to-1-5-million-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की ठगी में सात पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ करोड़ की ठगी में सात पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर (हरदोई)। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की ठगी के एक मामले में दिल्ली की एक कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी समेत सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने अदालत में वाद दायर किया था। पीड़ित ने कंपनी पर बिना ब्याज के पांच करोड़ रुपये देने के एवज में ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरीखालसा गांव निवासी सैदाय हुसैन ने जून 2016 में अदालत में वाद दायर किया था। दायर वाद में बताया था कि नई दिल्ली के बाबा फरीदपुर 8/97 में एक्सेस वैल्यू कार्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। कंपनी की अधिकारी संजना सक्सेना व अन्य कर्मचारियों ने जनवरी 2016 में फोन पर उससे संपर्क किया था।
विज्ञापन
कहा था कि उनकी कंपनी उन्हें बिना ब्याज के व्यवसाय के लिए पांच करोड़ रुपये कर्ज उनकी कंपनी देगी। सैदाय हुसेन ने बताया था कि कागजी कार्रवाई के नाम पर कं पनी के कर्मचारियों अजय नेगी, पायल शर्मा, पंकज शर्मा, इमरान व नितिन उससे संपर्क करते रहे और अलग-अलग तरह से कागजी कार्यवाही के लिए जनवरी से जून तक कंपनी के नाम से खुले एसबीआई बैंक के खाते में उससे अलग-अलग तिथियों में एक करोड़ 40 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
करीब छह महीना बाद भी जब रुपये उसको नहीं मिले तो उसने कंपनी के लोगों से मिलने के लिए कहा। इस पर वह लोग उसे टरकाते रहे और बाद में कंपनी के लोगों ने रुपये उनके खाते में भेजने से इनकार कर दिया। एसओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।