फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report against the pradhan, husband on indecency

अभद्रता पर प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 30 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report against the pradhan, husband on indecency
कोतवाल को तहरीर सौंपते एडीओ पंचायत दिनेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

हरपालपुर। प्रधान पति व सपा नेता ने मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता की थी। मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर सपा नेता के खिलाफ गालीगलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार तैनाती खसौरा न्याय पंचायत में हैं। विकास का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर में लगभग डेढ़ बजे सपा नेता और प्रधानपति रत्नेश यादव ब्लाक के स्टाफ कक्ष में आए और ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान करने के लिए सचिव पर दबाव बनाने लगे। सचिव के मना करने पर रत्नेश यादव भड़क गए।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी को अपशब्द कहते हुए जान माल से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बुधवार को ब्लाक पर होने वाली कर्मचारियों की बैठक में विकास ने पूरे मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी वंदना जौहरी को दी। इस पर बीडीओ ने प्रभारी निरीक्षक को एफआईआर लिखने के लिए पत्र भेजा। इसके बाद ब्लाक के दो दर्जन कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाने पहुंचकर मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। प्रभारी  निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रत्नेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दौरान एडीओ आईएसबी अब्दुल हसन ग्राम पंचायत अधिकारी सोमेंद्र कुमार सिंह, सर्वेश कुमार राणा, संजय तिवारी, मनोहरलाल, ग्राम विकास अधिकारी सुशील मिश्र, सुभाष सिंह कुशवाहा, कौशलेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed