फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raids in hotels, 12 suspects picked up

होटलों में छापामारी, 12 संदिग्धों को उठाया

Wed, 08 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 08 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Raids in hotels, 12 suspects picked up
कतवाली शहर के लॉकअप में बंद संदिग्ध। - फोटो : amarujala

हरदोई। लखनऊ के ठाकुरगंज के एक घर में छिपे आतंकी और एटीएस की मुठभेड़ के बाद पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने देर शाम से जिले भर में  छापामार कार्रवाई शुरू की। छापामार कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक होटल व रेस्त्रां खंगाले गए जिसमें पुलिस ने संदेह के आधार पर 12 संदिग्ध लोगों ने गिरफ्त मेें ले लिया। कोतवाली शहर में उन्हे रखकर पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को ठाकुरगंज के एक घर में आतंकी मिलने व एटीएस के माध्यम से आपरेशन चलाए जाने एवं कानपुर में भी एक आतंकवादी मिलने की सूचनाओं के बाद जिले के पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने वायरलेय के माध्यम से सभी थनाध्यक्षों को एलर्ट होने के निर्देश दे दिए। उधर तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में हाईएलर्ट घोषित करते ही जिले के पुलिस अधिकारियों ने टोली बनाकर छापामार कार्रवाई करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने गंगा जमुना, राजस्थान गेस्ट हाउस व मृगनयनी सहित एक दर्जन होटलों में छापामार कार्रवाई की। होटलों में ठहरे लोगों की वहां रजिस्टरों में दर्ज नामों व उनके पता से मिलान किया। रेलवेगंज स्थित राजस्थान गेस्ट हाउस में 11 लोग जिन्होेंने खुद को मेरठ व मुजफफर नगर का बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने खुद के पिता का जो नाम बताया कि कई लोगों के रजिस्टर पर दर्ज नामों से मेल नहीं खाए जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को शक हुआ और संदेह के आधार पर इन 11 लोगाें को कोतवाली ले जाया गया। इसके अलावा मृगनयनी होटल में सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान की टीम ने भी छापेमारी की। वहां पर एक युवक संदिग्ध मिला। उसने अपना नाम प्रमोद गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता बताया। यह भी बताया कि वह दिल्ली में काम करता है और चंदौली के ग्राम सराय रसूलपुर थाना बलुआ का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काम वह दिल्ली में करता है और रहने वाला चंदौली का है तो फिर इस शहर में वह किस उद्देश्य से रुका है। 


ये पकड़े गए संदिग्ध 12 लोग
1. मोहम्मद शोएब पुत्र नौशाद निवासी महलका थाना तालावाड़ा मेरठ 
2. मोहम्मद ओसाब पुत्र अमीर अहमद निवासी सड़ला, बबीना मेरठ
3. मोहम्मद शाकिब पुत्र अमीर अहमद निवासी सड़ला बबीना मेरठ
4. अयूब पुत्र मोवीन निवासी सड़ला बबीना मेरठ
5. इरशाद पुत्र कययाज निवासी सड़ला बबीना मेरठ
6. उमर पुत्र यासीन निवासी ग्राम संभलखेड़ा मीरपुर मुजफ्फरनगर
7. आलम पुत्र कल्लू निवासी ग्राम संभलखेड़ा मीरपुरमुजफ्फनगर
8. मो. नाजिम पुत्र इरशाद निवासी मेाहसानी सरथना मुजफ्फनगर
9. सालिम खां पुत्र इरशाद निवासी मेाहसानी सरथना मुजफ्फनगर
10. हुमायु पुत्र शरफराज निवासी मेाहसानी सरथना मुजफ्फनगर
11. अमीर खां पुत्र सुलेमान निवासी लावड़ा मेरठ 
12. प्रमोद गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बलुआ जिला चंदौली

मैनेजर भी गिरफतार
हरदोई। राजस्थान गेस्ट हाउस के मैनेजर सुधीर कुमार पुत्र गंगा राम निवासी ललुआमऊ को भी पुलिस  ने गिरफ्तार कर कोतवाली शहर में लाकअप में रखा है। 



27 फरवरी से ठहरें हैं संदिग्ध
हरदोई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि राजस्थान गेस्ट हाउस से जिन 11 संदिग्ध को उठाया गया है वह 27 फरवरी से यहां रूके हैं और साड़ी आदि बेंचने का काम करना बता रहे हैं। फिलहाल उनके जिले के थानों में उनकी पूछताछ करने के लिए जानकारी दी गई है। वहां से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed