फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest for arrests

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 05 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
protest  for arrests
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुई पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपियों की
विज्ञापन
गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोपियाें की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।

थाना सुरसा के ग्राम अंटवा, अंर्धरा निवासी मिस्टर यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता रघुवीर यादव की 17 अगस्त को शाम पांच बजे बिलग्राम में ग्राम प्रधान अजीत सिंह, आदित्य सिंह, रफी अहमद, राज कुमार और नेकराम ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके पिता पूर्व प्रधान थे। ग्राम प्रधान अजीत सिंह

ने सरकारी धन का गबन किया था। इसकी शिकायत उसके पिता ने शासन व प्रशासन से कर दी थी। इसी रंजिश में उन लोगों ने उसके पिता की हत्या कर दी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इसमें से सिर्फ रफी की ही गिरफ्तारी हुई है। अन्य सभी अभियुक्त

फरार हैं। बताया कि आरोपी दबाव बनाकर मामले को सीबीसीआईडी में ने जाना चाहते हैं तकि उनकी बचत हो सके। वह लोग विवेचना बदलवाना चाहते हैं। उसने विवेचना न बदलने और साथ ही अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed