{"_id":"577958504f1c1b6c697fa089","slug":"police-chased-the-villagers-were-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों को भगाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। साथी के साथ निकले बेहटी गांव के युवक की हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने साथी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर रविवार को एसपी आफिस के बाहर हंगामा कर दया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर परिजनों को जांच का आश्वासन देकर शांत कराया। शहर कोतवाल विनय गौतम ने बताया कि तहरीर मली है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मम्मरपुर निवासी सुंदर पासी की बेटी की शादी होनी है। शुक्रवार को वह पड़ोसी गांव बेहटी निवासी भगवानदीन (30) को कार्ड बांटने के लिए ले गया था। शनिवार देर शाम सुंदर की पत्नी का भगवानदीन के भाई ओमप्रकाश के पास फोन आया। उसने बताया कि भगवानदीन अस्पताल में भर्ती है। इस पर पिता मुरली और कुछ ग्रामीणों के साथ ओम प्रकाश अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में उसे बताया गया कि भगवानदीन नाम को कोई व्यक्ति आया ही नहीं। यह बताय गया कि किसी सुनील पुत्र बैजनाथ निवासी सरांय थोक की हादसे में मौत हुई है, उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। ओम प्रकाश ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर देखा तो शव भगवानदीन का था। शनिवार देर रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
रविवार सुबह परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लकर एसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। भाई ओम प्रकाश ने सुंदर पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भगवानदीन जो कपड़े पहनकर निकला था वह उसके शरीर पर नहीं थे। उसकी बाइक भी गायब है।
विज्ञापन
अस्पताल में गलत पता लिखा था
शनिवार सुबह अस्पताल की तरफ से पोस्टमार्टम हाउस में बंद सुनील कुमार (30) पुत्र बैजनाथ निवासी मोहल्ला सरांय थोक का शव होने की सूचना दी गई थी। इस पर शहर कोतवाली पुलिस ने लिखे पते के आधार पर परिजनों की तलाश करने का प्रयास किया। इस पते पर इस नाम का कोई युवक नहीं मिला था। इसके चलते दोपहर में शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।