{"_id":"5b4104654f1c1b18308b4e2e","slug":"newly-married-women-died-in-mysterious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
hardoi
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरुआरा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दामाद पर गला दबाकर हत्या करने और शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआरा निवासी धनीराम की पत्नी जूली (22) का शव शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। घटना का पता तब चला जब धनीराम खेतों से मजदूरी कर घर वापस आया। धनीराम की मानें तो वह सुबह खेत पर मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर में खाना खाने आया था, लेकिन तब सब सामान्य था। घटना की जानकारी पर मृतका के पिता राजकुमार निवासी शिरोमननगर कोतवाली शाहाबाद भी बरुआरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। राजकुमार ने बताया कि जूली और धनीराम का विवाह इस साल फरवरी में हुआ था। धनीराम अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसको लेकर जूली और धनीराम का विवाद होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब पीने से मना करने पर धनीराम ने जूली की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन