फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women deadbody found hanged

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 14 Apr 2018 11:52 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 14 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
married women deadbody found hanged
hanged

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकाहा में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर के अंदर बने कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

ग्राम सकाहा निवासी मोनू पंडित की पत्नी कावेरी (25) के ससुराल वालों ने बताया कि कावेरी घर के बाहरी हिस्से में सोयी थी। शनिवार सुबह परिजन जागे, तो वह वहां पर नहीं थी। घर के अंदर कमरे में उसका शव फांसी पर लटकता मिला। ये देखकर परिजनों के हाथ पैर फूल गए। घटना की जानकारी कावेरी के मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया में दी गई। उसका भाई संजय द्विवेदी मौके पर पहुंचा। उसने मोनू पर कावेरी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ हरपालपुर ममता कुरील भी घटनास्थल पर पहुंचीं और परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों की मानें तो कावेरी और उसके पति मोनू के बीच आए दिन विवाद होता था। दोनों का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था और उनके दो वर्ष की पुत्री भी है। मोनू शराब पीने का आदी था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed