फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married allegedly murdered bodies hanging

विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Tue, 28 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 28 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Married allegedly murdered bodies hanging
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक

बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के  गांव में सोमवार शाम विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। ससुरालीजन शव को उतारकर आंगन में रखकर फरार हो गए। विवाहिता के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के रहुला गांव निवासी सलीम की पत्नी जरीना (24) पति और सास सवरुना के साथ रहती थी। उसका जेठ हारुन भी उसी मकान मेें रहता है। सोमवार देर शाम जरीना का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर आंगन में रखकर फरार हो गए थे। गांव निवासी सगीर ने जरीना के मायके मल्लावां के भड़वल सलेमपुर निवासी पिता सत्तार को खबर दी।
विज्ञापन


सत्तार ने बताया रात करीब 11 बजे जरीना के घर पहुंचे उसका शव आंगन में पड़ा था। जरीना के चेहरे और शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। गर्दन में भी रगड़ का निशान था। मौके  से ससुरालीजन फ रार थे। पिता ने बताया जरीना की शादी को अभी ढेड़ वर्ष हुआ था। ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर जरीना को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले जरीना पति के साथ मायके आई थी।सलीम ने बाइक की मांग की थी जरीना ने इसका विरोध किया था।मृतका के पिता ने पति सास समेत चार पर हत्या करने का आरोप लगाया। मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया मायके पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed