{"_id":"57a624f44f1c1b39302b9cf9","slug":"married-alive-blew","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा फूंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जिंदा फूंका
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के खुजबीपुर गांव में शनिवार को विवाहिता जलाकर मार देने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुरालियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराली घर छोड़कर भाग गए हैं। मझिला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी सुरेश की पुत्री प्रेम शिला (32) की शादी लगभग दस वर्ष पहले खुजबीपुर निवासी लालमुनि के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रेमशिला को कोई बच्चा नहीं था। इस वजह से ससुराली आए दिन प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह प्रेम शिला के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े। जब तक आग बुझाई गई, उसकी मौत हो गई। इस दौरन उसके ससुरालवाले घर छोड कर भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के पिता सुरेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहटा गोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन