फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   marriead women burned herself and died

विवाहिता ने खुद को जलाया, मौत

Sun, 15 Apr 2018 11:47 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 15 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
marriead women burned herself and died
demo - फोटो : अमर उजाला

 बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरमी में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अरमी निवासी जयराम चाट की ठेली बघौली कस्बे में लगाता है। कस्बे में ही उसका मकान है। शनिवार रात जयराम और उसकी पत्नी मंजू (36) की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जयराम बच्चों हिमांशी, कोमल और निर्भय के साथ घर के बाहरी हिस्से में सो गया। जबकि मंजू 10 वर्षीय पुत्र अमित के साथ घर के अंदर बने कमरे में सो गई। रात लगभग 11 बजे मंजू ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली और आंगन में आ गई। मंजू की चीख सुनकर अमित जग गया। उसने शोर मचाया तो जयराम अंदर पहुंचा। उसने बच्चों व पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी मंजू को वह एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गया। जहां आधी रात के बाद मंजू की सांसें थम गईं। मंजू का मायका सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरमपुर में है। सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी जयराम ने मंजू के पिता रामगोपाल को दी तो उन्होंने आने से मना कर दिया। बघौली के प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed