{"_id":"6ab0272c5adc76843307038d","slug":"trolley-veers-off-road-into-field-couple-assaulted-amidst-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157604-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते से खिसक कर खेत में गई ट्रॉली, विवाद में दंपती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते से खिसक कर खेत में गई ट्रॉली, विवाद में दंपती से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकदही गांव में रास्ते से ट्रॉली खिसककर खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद में दंपती की पिटाई कर दी गई।
आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों और हाथ में पहने लोहे के छल्ले से हमला कर दिया। मारपीट में पति के सिर और आंख के ऊपर चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
चकदही गांव निवासी प्रेमलता ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनके घर में शादी होने के कारण दरवाजे पर मिट्टी गिराई जा रही थी। 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:10 बजे ट्रॉली से मिट्टी लाते समय नवनिर्मित रास्ते से ट्रॉली खिसककर विपक्षियों के खेत में चली गई।
इसी बात को लेकर अभय, आनंद, रवि और मंशा से विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों और हाथ में पहने लोहे के छल्ले से उनके पति परमात्मा प्रसाद को पीटना शुरू कर दिया। इससे उनके सिर और आंख के ऊपर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। पति को बचाने पहुंची प्रेमलता के साथ भी मारपीट की गई। विपक्षियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।म