फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accusation of purchasing luxury vehicles on finance using forged

Delhi NCR News: फर्जी दस्तावेजों से फाइनेंस पर लग्जरी वाहन खरीदकर जम्मू-कश्मीर में बेचने का आरोप, आतंकी गतिविधि में उपयोग होने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू सेल और डीएसपी कार्यालय ने की शिकायत की जांच, दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदलवाकर पैन कार्ड और बैंक खाता खुलवाने के बाद क्रेटा कार फाइनेंस कराने और उसे आधे दाम में बेचने के आरोप में थाना सदर पलवल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रजपुरा गांव निवासी गौरीशंकर ने शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उटावड़ गांव निवासी शोयब और सलीम उसके पिता शिशुपाल को अपने साथ उटावड़ ले गए थे। आरोप है कि दोनों ने उसके पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदलवाया। इसके बाद नया पैन कार्ड बनवाकर बैंक खाता भी खुलवाया गया। शिकायत के अनुसार, तीन-चार दिन बाद दोनों उसके पिता को कार में बैठाकर गुरुग्राम सेक्टर-14 ले गए। वहां सौरभ नामक व्यक्ति से संपर्क कराया गया, जो लोन पास कराने का काम करता है। आरोप है कि उसे 1.50 लाख रुपये देकर शिशुपाल के नाम पर लोन पास कराया गया और क्रेटा कार फाइनेंस कराई गई। बाद में शोयब और सलीम ने कार किसी अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर आधे दाम में बेच दी।
गौरीशंकर ने शिकायत में आरोप लगाया कि शोयब और सलीम इसी तरीके से आठ से 10 वाहन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कराकर बेच चुके हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वाहन जम्मू-कश्मीर में बेचे जाते हैं और उनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 27 मई 2026 को थाना सदर पलवल में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया। इसके बाद शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू सेल पलवल और उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पलवल के स्तर पर हुई। जांच के बाद 18 सितंबर को परिवाद थाना सदर पलवल पहुंचा और 19 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब दस्तावेजों, लोन प्रक्रिया, वाहन की बिक्री और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका : शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फर्जी तरीके से फाइनेंस कराए गए वाहनों को जम्मू-कश्मीर में बेचा जाता है और उनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article