फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Looted the medical store operator

मेडिकल स्टोर संचालक को बेदम कर लूटा

Sun, 02 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 02 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Looted the medical store operator
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक

संडीला (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र में क्लीनिक बंद कर लौट रहे संचालक को जमकर पीटने के बाद बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। होश में आने पर पीड़ित ने राहगीर के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के साथ परिजन कोतवाली पहुंचे। मलिहाबाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


संडीला के बेगमगंज निवासी विनय अर्कवंशी की अतरौली थाना क्षेत्र के पिपर नेवादा में मेडिकल स्टोर है। वह प्रैक्टिस भी करते हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे विनय बाइक से घर लौट रहे थे। अतरौली रोड पर निर्माण कार्य के चलते वह पिपरगाव नेवादा होकर संडीला आ रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक मलिहाबाद थाना क्षेत्र के तिलन गांव के पास चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाश विनय को पीटने लगे। बदमाश रुपयों से भरा थैला और मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को मृत समझ कर बदमाशों ने उसी के मोबाइल से घर पर फोन किया। विनय की पत्नी ने फोन उठाया। बदमाशों ने कहा कि पति मरने वाले हैं पता करो। आसपास के लोगों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने थानाध्यक्ष अतरौली को फोन से सूचना दी।

पुलिस खोजबीन कर रही थी इसी बीच पीड़ित को होश आ गया। वह जंगल के रास्ते से रहीमाबाद क्रासिंग पहुंचा और राहगीर के मोबाइल से घर पर फोन कर किया। परिजन रहीमाबाद क्रासिंग पहुंचे और पीड़ित को पुलिस चौकी ले गए।


सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। मौके पर युवक का टूटा हेलमेट पड़ा मिला। डाक्टर ने बताया कि झोले में दस हजार रुपये थे। लखनऊ जिले की मलिहाबाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed