फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   loot accused arrested

15 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 11:39 PM IST
hardoi
hardoi Updated Tue, 09 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot accused arrested
पुलिस टीम के साथ शातिर शैलेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को पचदेवरा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

मंगलवार को कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ सल्लू पुत्र शिवरतन सिंह के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। पुलिस को लूट की कई घटनाओं में उसकी तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा जितेंद्र मोहन सरोज को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। मंगलवार सुबह प्रभारी निरीक्षक को जानकारी मिली कि शैलेंद्र  किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में अनंगपुर जा रहा है। कोतवाल के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने अनंगपुर अल्लापुर मार्ग पर जुझारूपुर तिराहे के पास शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1800 रुपये और एक जोड़ी पाजेब भी बरामद हुई है। उसने लूट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि शैलेंद्र का एक साथी पहले से ही कारागार में निरुद्ध है।  
विज्ञापन


इन घटनाओं को दिया अंजाम
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सात मई 2018 को शैलेंद्र ने साथी के साथ दरियाबाद नहर पटरी के पास बाइक सवार से चार हजार रुपये की लूट की थी। आठ मई को शैलेंद्र ने दो साथियों के साथ अनंगपुर मार्ग पर बाइक सवार दंपति से तमंचे के बल पर जेवर और मोबाइल लूट लिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न थानों में दर्ज हैं 24 मुकदमे
शैलेंद्र सिंह के विरुद्ध हरदोई के अलग-अलग थानों के अलावा शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। 24 मुकदमों में से 18 मामले पचदेवरा थाने में दर्ज हैं। तीन मामले पाली थाने में, एक मामला शाहाबाद कोतवाली में और दो मामले शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज थाने में दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed