फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jobs lured him of cheating

नौकरी का लालच देकर ठगी का आरोप

Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jobs lured him of cheating
मामला दर्ज - फोटो : प्रतीकात्मक

संडीला। कोतवाली में शुक्रवार शाम करीब छह लोगाें ने प्रार्थना पत्र देकर एक कंपनी पर नौकरी का लालच देकर रुपये हड़पने की शिकायत की है।

विज्ञापन


बावन चुंगी हरदोई निवासी अलका मिश्रा, विकास कुमार, शेखर, गजेंद्र, आलोक द्विवेदी, अवनीश मिश्रा व प्रभा मिश्रा ने कोतवाली में सामूहिक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया है कि नगर के मोेहल्ला सिद्धार्थ नगर में सूर्योदय फांउडेशन नामक एक कंपनी का ऑफिस है। जहां महेंद्र कुमार गौतम नाम का व्यक्ति जो अपने को कंपनी के बरेली मंडल का हेड मैनेजर बताता है उसने इन लोगों को कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी देने तथा 14 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन देने का झांसा देकर हर एक से आठ-आठ सौ जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंटरव्यू के लिए संडीला के सिद्धार्थनगर स्थित ऑफिस में बुलाया। शुक्रवार को जब यह लोग सिद्धार्थनगर स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो महेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अब सुपरवाइजर के पदों रिक्तियां खत्म हो चुकी हैं और अब आप लोेगों अन्य पद दिए जा सकते हैं। इसके लिए आपको 9 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

इस पर अलका मिश्रा सहित सभी लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद सभी लोगों ने कोतवाली में जाकर सामूहिक रूप से सूर्योदय फाउंडेशन कपंनी की जांच करने तथा महेंद्र कुमार गौतम के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि कंपनी की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed