{"_id":"590628f94f1c1bcc3a4417a0","slug":"jobs-by-swindle-woman-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":" नौकरी का झांसा देकर युवती का शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर युवती का शोषण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : प्रतिकात्मक
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की मृतक आश्रित में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ललौली गांव निवासी युवक 10 माह तक शोषण करता रहा। युवक विवाहित है। पत्नी को छोड़कर युवती से शादी करने की बात कहकर उससे संबंध बना रहा था। युवती के गर्भवती होने पर युवक दिल्ली भाग गया है। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। नौकरी के दौरान ही करीब दो साल पहले उनकी आकस्मिक मौत हो गई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके भाइयों की शैक्षणिक योग्यता कम है, जबकि वह ग्रेजुएट है। इसके चलते वह मृतक आश्रित कोटे में नौकरी करना चाहती थी। उसे आवेदन आदि करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ही ललौली गांव निवासी विनीत ने उसे मृतक आश्रित में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके चलते वह कई बार उसे लेकर हरदोई आया और उसे बीएसए दफ्तर के बाहर ही छोड़कर अंदर गया था। बाहर आकर अधिकारियों से बात होने व जल्द ही तैनाती की बात भी कही थी। संपर्क में आने के दो महीना बाद विनीत ने संबंध बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि युवक पहले से ही शादीशुदा था। इसके चलते उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने उसे घर पर बुलाया और पत्नी को छोड़ने की बात कहते हुए उससे संबंध बनाए। युवती का कहना है कि युवक करीब 10 महीना से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इस दौरान वह गर्भवती हो गई है। इसकी जानकारी होने के बाद से युवक दिल्ली भाग गया है। युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया तो जानमाल की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी कोतवाल एसएसआई एमपी सिंह ने बताया कि विनीत के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।