फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ismail was killed in an illicit relationship

अवैध संबंध में हुई थी इस्माइल की हत्या

Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ismail was killed in an illicit relationship
हत्या का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। समसापुर गांव के इस्माइल की हत्या अवैध संबंधों  में ही हुई थी। मौके पर मिठाई का डिब्बा, टूटी चूड़ी, शक्तिवर्धक दवाएं मिलने पर अमर उजाला ने पहले ही हत्या में महिला का हाथ होने की आशंका जताई थी। मृतक का मोबाइल भी गायब था। मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर  ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने कासिमपुर थाना क्षेत्र के पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी उमेश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि कछौना थाना क्षेत्र के समसापुर गांव के प्रधान अमजद के चचेरे भाई इस्माइल (45)  की हत्याकर दी गई थी। 17 जुलाई को लाश गढ़ी कमालपुर के जंगल में झाड़ियों में मिली थी। मृतक का मोबाइल लापता था। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के बाद हत्या के खुलासे के लिए एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के निर्देशन में टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन


मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस अतरौली थाना क्षेत्र के दहिनार खेड़ा गांव के इदरीश के घर तक पहुंच गई। छानबीन में पता चला कि इदरीश की पत्नी हसीना से इस्माइल के अवैध संबंध थे। पति ने हसीना और इस्माइल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इदरीश ने दोनों के संबंध का विरोध किया। लेकिन इस्माइल मान नहीं रहा था। इस पर उसने इस्माइल की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इदरीश ने 12 जुलाई को पत्नी से फोन करवाकर कर इस्माइल को गढ़ी कमालपुर के जंगल में बुलाया। इस्माइल और हसीना वहां मौजूद थे, पीछे से इदरीश भी पहुुंच गया। उसने हसीना के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी और  शव झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने इदरीश के घर से इस्माइल का मोबाइल भी बरामद किया है।  एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed