फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   including DCM

हरियाणा से लूटी गई डीसीएम समेत करोड़ाें का माल बरामद

Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
including DCM
पकड़ी गई डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हरियाणा से लूटी गई डीसीएम के साथ तीन लोगों को धर दबोचा है। डीसीएम से चार करोड़ का माल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों एवं माल को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया है। घटना का मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


स्प्रिड मैन लाजिस्ट कंपनी की कोरियर डीसीएम गुुरुवार को सामान लाद कर हरियाणा के महिपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। डीसीएम को आगरा, कानपुर और लखनऊ में भी माल उतारना था। रास्ते में हरियाणा वार्डर के पास कार सवारोें ने डीसीएम को ओवरटेक कर रोक लिया। कार में सात लोग सवार थे। इन लोगों ने अमेठी के शिवगढ़ी निवासी चालक नीरज को बांधकर वही्ं छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी लेकर भाग निकले। बाद में राहगीरों ने डीसीएम चालक को खोला तो उसने कोरियर कंपनी के अधिकारी को मामले की जानकारी दी। कंपनी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। डीसीएम में जीपीआरएस सिस्टम लगा हुआ था। इसके आधार पर डीसीएम की लोकेशन हरदोई मिली। हरियाणा पुलिस की सूचना पर नाकेबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लावां- गौसगंज मार्ग पर पुवायां के पास डीसीएम पकड़ ली गई। शाम को एसपी ने मामले का खुलासा किया। एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक नई दिल्ली के बसंत कुंज थाना क्षेत्र स्थित के 14 महिपालपुर नला कैंप निवासी नीरज कुमार, महिलापालपुर के ही मोनू उर्फ कमाल एवं मल्लावा थाना क्षेत्र के कंथरी निवसी गौतम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है।


इस कांड का सरगना एटा निवासी विनोद यादव और उसका साथी हरियाणा के विडवासन तापस खेड़ा निवासी जीतू मौके से भाग निकला। मामले का खुलासा करने वाले  सीओ बलवंत राय, कोतवाल सियाराम सरोज, एसआई शिवाकांत पांडेय की टीम को डीजीपी की ओर से 15 हजार का इनाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed