फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In election rivalry, firing assault

चुनावी रंजिश में फायरिंग, मारपीट

Fri, 09 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 09 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
In election rivalry, firing assault
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा

बेनीगंज। कोरोकला गांव में गुरुवार को चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में लाठियां चलीं और फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरोकला निवासी प्रधान सुरेश यादव और पवन कुमार यादव चचेरे भाई हैं। पंचायत चुनाव से दोनों में रंजिश चल रही है। बुधवार रात करीब नौ बजे ग्राम प्रधान सुरेश यादव साथियों के साथ ग्राम तेवना खुर्द गए थे। आरोप है कि इस दौरान रामकुमार व उनके पुत्र पवन यादव, चंदा, रामचंद्र, सुरेश के दरवाजे पहुंचे और गालियां देने लगे। प्रधान के भाई महेंद्र और राम मोहन ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


मारपीट में महेंद्र (28), राममोहन (20) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नैमीलाल को तमंचे के साथ दबोच लिया। दोनों घायलों का सीएचसी कोथावां में मेडिकल कराया गया। कार्यवाह प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष से तहरीर और घायल होने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed