{"_id":"580fa0e94f1c1bcc75bc3514","slug":"hardoi-looted-furniture-businessman-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में फर्नीचर व्यवसायी को लूटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई में फर्नीचर व्यवसायी को लूटा, फायरिंग
अमर उजाला/हरदोई
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई देहात कोतवाली के नवरंगपुर मोहल्ले में सोमवार देर रात दुकान बंद करते समय फर्नीचर व्यवसायी और उनकी मां से बदमाशों ने असलहों के बल पर नगदी सहित करीब 70 हजार के जेवर लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और शाहाबाद की ओर भाग निकले। एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। व्यवसायी के पिता की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के नुमाइश चौराहा मोहल्ले के सईद टेलर की एक दुकान सिनेमा चौराहे पर है। पिछले सप्ताह उन्होंने नवरंगपुर में शाहजहांपुर रोड पर फर्नीचर की दुकान खोली थी। इस पर उनका बेटा अमन बैठता है। सोमवार शाम सईद और उनकी पत्नी जरीना भी दुकान पर पहु्ंचे। रात करीब 9:30 बजे कर्मचारी मुन्नालाल दुकान बंद कर रहा था, तभी चार पहिया वाहन से पहुंचे चार बदमाशों ने सईद, जरीना, अमन और मुन्नालाल पर तमंचे तान दिए।
बदमाशों ने जरीना का पर्स और अमन के हाथ से रुपयों का बैग छीन लिया। फिर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस और एएसपी पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंच गए। सईद ने बताया कि जरीना के पर्स में सोने की चेन, टाप्स, पांच हजार नगद और अमन के बैग में 15 हजार रुपये थे। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।