{"_id":"59062a2f4f1c1bd73a4418d5","slug":"girl-sat-on-the-station-and-ran-away-with-lover-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को स्टेशन पर बैठाकर प्रेमी रुपये व गहने लेकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को स्टेशन पर बैठाकर प्रेमी रुपये व गहने लेकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र निवासी तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर ले गया युवक लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बिठाकर रुपये व गहने लेकर भाग गया। इंतजार के बाद भी युवक नहीं लौटा। रविवार को महिला ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने रविवार को सीओ कमर मजीद को तहरीर दी। बताया है कि करीब छह महीना पहले प्रेमी ने शादी का झांसा दिया था। इसके चलते वह पति को छोड़कर तीन बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रेमी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का कहना है कि जब भी युवक से शादी के लिए कहा तो टरका देता था। वह कोर्ट मैरिज करने की बात कहता रहा। बताया कि शनिवार को मुरादाबाद चलकर शादी करने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसके चलते गहने व रुपये लेकर लखनऊ तक साथ में गई थी। रास्ते में युवक ने उससे रुपये व गहने सुरक्षित रखने की बात कहते हुए ले लिए थे। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी लेने की बात कहकर गया था। इसके बाद नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद भी युवक के नहीं लौटने पर किसी तरह वह संडीला आई। सीओ ने महिला को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वसन दिया है।