{"_id":"5843137c4f1c1b0e1ede9317","slug":"four-reports-on-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":" दहेज हत्या में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप नगर। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एक पिता ने दामाद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संदिग्ध हालात में आग से जली विवाहिता ने लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में 30 नवंबर को दम तोड़ दिया था। इस संबंध में शनिवार को पिता ने बेनीगंज कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
बघैली के नई बस्ती निवासी सुरेंद्र पुत्र मुल्ला ने मूक-बधिर बेटी पूजा की शादी पिछले साल नवंबर में बेनीगंज कोतवाली के सदियापुर गांव निवासी विनय शर्मा पुत्र मिश्री लाल के साथ की थी।
विज्ञापन
24 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में आग लगने से जल गई थी। पति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ पिता सुरेंद्र को सूचना दी। इस पर सुरेंद्र परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में पूजा को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए थे। 30 नवंबर की रात अस्पताल में पूजा ने दम तोड़ दिया।
शनिवार को पूजा के पिता ने बेनीगंज कोतवाली में तहरीर देकर पति सहित चार लोगों पर दहेज के लिए जलाकर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया है।
पिता का आरोप है कि विनय दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कोतवाल श्याम नारायण द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।