{"_id":"5988b1874f1c1bc7448b464b","slug":"field-unit-not-found-on-finger-finger-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड यूनिट को सेफ पर नहीं मिले अंगुलियों के निशान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फील्ड यूनिट को सेफ पर नहीं मिले अंगुलियों के निशान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोपामऊ में नमूने लेने की कोशिश करते फील्ड यूनिट के सदस्य।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ/हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे में पुलिस चौकी के ठीक सामने घर में युवक को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना पर संदेह गहरा गया है। सोमवार को फिंगर प्रिंट लेने के लिए पहुंची फील्ड यूनिट की टीम को घर में रखी सेफ पर कोई निशान नहीं मिला। उधर, दूसरी ओर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नकबजनी में दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
विज्ञापन
गोपामऊ पुलिस चौकी के सामने नूर मोहम्मद का मकान है। नूर मोहम्मद के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनका बेटा मुस्तकीम शनिवार रात सोया था। मुस्तकीम का आरोप है कि आधी रात घर में घुसे छह बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
बंधक बनाने के बाद कमरे में रखी मुस्तकीम के बड़े भाई शब्बीर की सेफ से बदमाशों ने सवा दो लाख रुपये और लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए। घटना को लेकर जब मुस्तकीम से थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने पूछताछ की तो वह लगातार अपने बयान बदलता रहा।
विज्ञापन
कस्बे में भी घटना को लेकर संदेह ही जताया जा रहा है। एसपी विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर सोमवार को फील्ड यूनिट के प्रभारी पीएस वर्मा और मुकेश पांडे घटना स्थल पर पहुंचे। जिस सेफ से लूटपाट की बात कही जा रही है, उस पर कोई फिंगर प्रिंट फील्ड यूनिट को न मिलने की जानकारी पुलिस महकमे के सूत्रों ने दी है।
इसलिए संदेह बढ़ा
घटना के बाद मुस्तकीम ने परिजनों को जानकारी नहीं दी, घटनास्थल से बदमाश एंड्रायड फोन न ले जाकर सामान्य फोन ले गए, घटनास्थल तक बदमाशों के पहुंचने का कोई रास्ता ही नहीं है, चार भाइयों में मुस्तकीम की आम शोहरत पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा खराब है, चोरी गया माल मुस्तकीम का नहीं था बल्कि उसके भाई और भाभी का था।