{"_id":"590629b84f1c1b5a464415cd","slug":"dialing-the-number-100-talking-to-my-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर डायल कर बोला, पत्नी को पीट रहा हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 नंबर डायल कर बोला, पत्नी को पीट रहा हूं
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
up 100
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के नेक पुर हातिमपुर ससुराल आए युवक ने शनिवार रात शराब पीकर ससुरालीजनों से झगड़ा किया। पत्नी रोकने आई तो उसे पीटने लगा और खुद ही 100 नंबर पर पत्नी को पीटने की सूचना दी। कॉल रिसीव होने पर कहा कि पत्नी को पीट रहा हूं। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई थी। जहां पर रविवार को दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के बाद युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर हातिमपुर निवासी नेतराम के बेटे दुर्गेश की ससुराल पून्नापुरव बाण गांव में है। शनिवार को वह ससुराल आया था। जहां पर उसने जमकर शराब पी। नशे में होने के बाद उसने ससुरालीजनों से झगड़ना शुरू कर दिया। इस पर पत्नी ने उसको रोकने का प्रयास किया। इसे पर दुर्गेश ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने यूपी-100 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन
कॉल रिसीव होने पर बताया कि पत्नी को पीट रहा हूं रोक सकते हो तो आ जाओ। यूपी-100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। रविवार सुबह ससुरालपक्ष के लोग पहुंचे तब तक युवक का नशा भी उतर चुका था। प्रभारी कोतवाल एसएसआई एमपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया है। बताया कि युवक को दोबारा इस प्रकार की हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन