{"_id":"57e4290d4f1c1b0222a83ef3","slug":"dcm-driver-s-body-was-found-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में डीसीएम चालक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में डीसीएम चालक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शव
कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर में उन्नाव का युवक संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत के कारणों की पुष्टि न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
उन्नाव के थाना औरास के कस्बा निवासी रामऔतार का पुत्र प्रदीप (26) संडीला निवासी इरफान उर्फ पुत्र इजहार अली की डीसीएम चलाता था। गुरुवार सुबह वह बेहोशी की हालत में कचहरी में एक वकील के तख्त पर मिला। सूचना पर इरफान मौके पर पहुंचा। उसने रामऔतार को सूचना दी।
विज्ञापन
रामऔतार घर के सदस्यों के साथ कचहरी पहुंचा और उसे सीएचसी पर ले गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामऔतार ने बताया कि डीसीएम मालिक इरफान ने बताया है कि बुधवार को वह डीसीएम में माल लादकर कानपुर गया था। वहां से लौटते समय बांगरमऊ के पास डीसीएम खराब हो गई थी। इसक ी सूचना प्रदीप ने दी थी। इसके बाद वह कचहरी में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरजीत सिंह चीमा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। बिसरा सुरक्षित किया गया है। अभी मृतक के परिजनों की तरफ सेे न कोई आरोप लगाया गया है और न ही उनको तहरीर मिली है।