{"_id":"58b85fdb4f1c1bc635830b3b","slug":"dbangon-in-electoral-rivalry-beaten-the-whole-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
घर का टूटा मुख्य दरवाजा।
- फोटो : amarujala
शाहाबाद (हरदोई)। कस्बे के मौलागंज में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार देर दबंगों ने ठेलिया दुकानदार के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दरवाजे तोड़कर घर में घुसे उपद्रवियों ने सीएफएल तोड़ कर आंगन में अंधेरा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाओं व अन्य सदस्यों की लाठी डंडों से पिटाई की। बीच बचाव में गर्भवती महिला को लात मारी दी। युवती से छेड़छाड़ कर चेन लूट ली। करीब आधा घंटा बाद यूपी 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गांव में तनाव देख पांच थानों की पुलिस बुला ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा, लूट और महिलाओं से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शाहाबाद के मोहल्ला मौलागंज निवासी रमेश प्रजापति ठेला लगाकर नमकीन बेचता है। मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग उससे चुनावी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बुधवार रात करीब दस बजे मोहल्ले के दो युवक उसके दरवाजे पहुुंचे गालीगलौज करने लगे।
रमेश ने इसका विरोध किया तो मोहल्ला निवासी निहाल खां, हैयान, साजू, शहनूर, शब्बन की अगुवाई में 50 से अधिक लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। दरवाजा तोड़कर उपद्रवी घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित परिवार के शुभम, रामजी, राकेश, राजा, प्रशांत, शनी और विशाल को भी लाठी-डंडों से पीटने लगे। रमेश की गर्भवती पत्नी समता देवी बचाने दौड़ी तो उसके पेट पर लात मार दी।
रमेश की भतीजी के गले में पड़ी चेन भी लूट ली। करीब आधा घंटा बाद सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा, कोतवाल विनोद कुमार सिंह और 100 की पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव देखकर मझिला, पचदेवरा, पाली, लोनार और बेहटा गोकुल थाने की पुलिस बुला ली। सीओ ने परिजनों ने पूछताछ की।