{"_id":"5798fc674f1c1baa3921e31d","slug":"controversy-over-the-arrest-of-youth-in-pihani","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गिरफ्तारी पर पिहानी में बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गिरफ्तारी पर पिहानी में बवाल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। गाली गलौज के आरोपी को घर से उठाने पर बुधवार को लोगों ने कोतवाली का घेराव कर सड़क जाम कर दी। जीप पर पथराव करने पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। कोतवाली पहुंचे एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करने के साथ संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।
कसबे के मोहल्ला नागर निवासी शफीक खां के खिलाफ चौकी पर तैनात सिपाही सत्यपाल सिंह ने फोन पर गाली गलौज करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह सत्यपाल सिंह कुछ सिपाहियों के साथ शफीक को उठा लाया। शफीक के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों पर मारपीट, गाली गलौज का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद भीड़ कोतवाली पहुंची और बस स्टैंड के निकट पिहानी-हरदोइर् रोड जाम कर दिया। बवाल की आशंका से कुछ दुकानें भी बंद हो गईं। हंगामे के बीच भीड़ ने पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस भी सख्त हो गई और लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। सूचना मिलने पर एसपी उमेश कुमार सिंह पिहानी पहुंचे। उन्होंने कोतवाल परशुराम सिंह, आरोपी शफीक खां और मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। एसपी ने सिपाही सत्यपाल को लाइन हाजिर कर शफीक खां का चालान भेजने का निर्देश दिया। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कसबे के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। प्रकरण में दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।