फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Class 5 kidnapping student in front of school gate

स्कूल गेट के सामने से कक्षा पांच की छात्रा का अपहरण

Sat, 25 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 25 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Class 5 kidnapping student in front of school gate
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गुलरिहा से कक्षा पांच की छात्रा का अपहरण हो गया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बालिका पैदल स्कूल गई थी। एक बाइक पर सवार दो युवक स्कूल गेट के सामने से उसका अपहरण कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी मतुले बृजवासी की बेटी नेहा (9) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच क ी छात्रा है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी। वह बैग लेकर स्कूल के गेट के सामने पहुंची थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक स्कूल गेट के सामने पहुंचे। एक युवक ने नेहा को जबरन उठा कर बीच में बाइक पर बिठाकर भाग निकले। स्कूल में मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी नेहा की मां गुड्डी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पहुंची गुड्डी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक अपहरणकर्ता पहुंच से दूर हो चुके थे। ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस पर सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पहुंचे पुलिसकर्मी ने नेहा की मां गुड्डी से पूछताछ की।  

बताया कि करीब एक साल पहले गोरखपुर के थाना बेलघाट के पिपर संडी गांव निवासी दिनेश के यहां नाचने गई थी। दो दिन पहले दिनेश गांव आया था। उसका झोला गांव निवासी एक युवक की किराना दुकान में मिला है। जिसमें दिनेश का पहचान पत्र और आईडी मिला है।

गुड्डी ने दिनेश पर ही बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अपहरण क ी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि बालिका की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।


चार दिन पहले अपहरण की गई बालिका का सुराग नहीं
लोनार थाना क्षेत्र के बरसोइया गांव से बुधवार को सुखलाल की तीन वर्षीय नेंसी का अपहरण हो गया था। परिजनों की सूचना के दूसरे दिन पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। बालिका के  अपहरण को चार दिन गुजर गए हैं। इसके बाद भी पुलिस बालिका को अभी बरामद नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed