{"_id":"59cd39e24f1c1ba1538b4bdf","slug":"cash-and-jwelllery-theft-from-2-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से नगदी और जेवर चोरी
हरदाेई
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
घर के पिछले हिस्से में लगी नकब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार कोतवाली क्षेत्र के न्यौरादेव गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर नगदी और जेवरात पार कर दिए। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
न्यौरादेव गांव में बुधवार रात चोरों ने बलवीर सिंह पुत्र दीप सिंह के घर में धावा बोल दिया। नकब लगाकर घर में घुसे चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही दमन सिंह पुत्र रंजीत सिंह के घर में भी नकब काट दी। घर में घुसे चोर यहां से भी नगदी और जेवरात चुरा ले गए। सुबह बलवीर व दमन के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बलवीर के मुताबिक चोर घर में रखा एक हार, एक लर, चार अंगूठी, दो जोड़ी पायल, दो झाले व तीन हजार नगद चुरा ले गए। वहीं दमन सिंह ने बताया कि चोर घर से चेन, दो अंगूठी व बीस हजार नगद चुरा ले गए। बलवीर व दमन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन